Delhi Metro Kamgar Union
fnYyh esVªks dkexkj ;wfu;u
B-100, Mukund Vihar, Karawal Nagar, Delhi-110094
Phone: (011)64623928 Email: dmkudelhi@gmail.com
क्र.संख्या. DMKU/12/2011. दि नांक.13/10/2011
ज्ञापन पत्र
महोदय,
आपको विदित हैं कि पंजाब के लुधियाना शहर में 155 पावरलूम कारखानों के टेक्सटाइल मजदूर पिछले 21 दिन से शांतिपूर्ण हड़ताल चला रहे हैं। कारखाना मजदूर यूनियन के नेत़त्व ने जिन मांगों को उठाया हैं वो सभी मांगे भारत के श्रम कानून द्वारा प्रदत हैं लेकिन मालिकों और श्रम अधिकारियों की मिलीभगत से मजूदर सभी हक-अधिकारों से वंचित रहते हैं मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई, पीएफ जैसी बुनियादी सुविधा भी नहीं मिलती हैं आप जानते हो्ंगे कि न्यूनतम मजदूरी कानून का उल्लंघन संविधान की धारा 21 ‘जीने के अधिकार’ का उल्लंघन हैं। वहीं दूसरी तरफ मालिकों द्वारा हडताल को कमजोर करने तथा यूनियन के नेत़त्व को बदनाम करने की चाल जा रही हैं मालिकों द्वारा हडताल के खिलाफ झूठ प्रचार अखबारों में छापवाए जा रहे हैं जिसमें मजदूरों तथा यूनियन पर गैर कानूनी हडताल, यूनियन के संयोजक को आतंकवादी बताना या जबरन चंदा जुटाने का झूठा कुत्सा प्रचार शामिल हैं। वही श्रम कार्यालय ने मजदूरों के हक-अधिकार को लागू करने के सवाल पर हाथ खडे कर दिये। ये सभी घटना क्रम साफ करता हैं कि प्रशासन मजदूरों के साथ हो रहे शोषण पर गूंगा-बहरा बना हुआ हैं।
ऐसा में हमें अंदेशा हैं कि मालिक-प्रशासन की मिलीभगत आने वाले समय में मजदूर आन्दोलन को कुचलने तथा मजदूरों नेताओं पर दमन की कार्रवाईकर सकता हैं हम इस न्यायपूर्ण हडताल को कुचलने की ऐसी कोशिशों की निंदा करते हैं और साथ ही पंजाब सरकार से अपील करते हैं की अविलम्ब इस मामले में हस्तक्षेप करके हडताल तथा मजदूर नेताओं के खिलाफ किसी भी दमनात्मक कार्यवाही को रोकें तथा मजदूरों के बुनियादी हक अधिकारों की रक्षा करें।
दिल्ली मेट्रो कामगार यूनियन
सचिव
अजय स्वामी 9540436262

No comments:
Post a Comment